{"_id":"6ad119576069c2897b02829c","slug":"lakhimpurs-athletics-team-will-show-its-strength-in-sitapur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187595-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीतापुर में दम दिखाएगी लखीमपुर की एथलेटिक्स टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीतापुर में दम दिखाएगी लखीमपुर की एथलेटिक्स टीम
Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद मिश्रा के साथ मौजूद टीम। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। सीतापुर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 से 17 अक्तूबर तक होने वाली मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी के खिलाड़ी दम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले की टीम बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुई। टीम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान या दो द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ी शामिल हैं।
तीन आयु वर्गों में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। आयु वर्ग 14 में सात छात्र और सात छात्राएं, आयु वर्ग 17 में 13 छात्र और नौ छात्राएं तथा आयु वर्ग 19 में 11 छात्र और 12 छात्राएं मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने खिलाड़ियों को किट और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
शिक्षक राम किशोर सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ 3000 मीटर पैदल चाल की स्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, भाला फेंक और हैमर थ्रो सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
टीम के साथ शिक्षक राम किशोर सैनी, प्रगट सिंह, अनिल भारती, अनुज सरोज, हृदय राज, दलीप सिंह, शिशिर शुक्ला, पुष्पेंद्र मिश्र, जसवंती, सरिता मिश्रा, रागिनी और शशि प्रभा तिवारी भी गए हैं।