{"_id":"645939e729f3d336660de279","slug":"lakhimpur-public-service-commissions-preliminary-examination-will-be-held-on-may-14-at-15-centers-lakhimpur-news-c-4-1-148681-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर : 15 केंद्रों पर 14 मई को होगी लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर : 15 केंद्रों पर 14 मई को होगी लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को होगी। इसमें 6503 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए शहर के 15 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा दो पालियों में होगी। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार 14 मई को लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पाली का पेपर सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट तक की तैनाती रहेगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड, युवराजदत्त महाविद्यालय, लखनऊ पब्लिक स्कूल, पीके इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने कसी कमर
परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को गंतव्य तक जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। गोला, शाहजहांपुर से लेकर सीतापुर डिपो के एआएम से संपर्क कर बसों का इंतजाम किया जाएगा।