फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Two masked women looted gold ornaments from jewelery shop

Lakhimpur Kheri: ज्वैलरी शॉप से नकाबपोश दो महिलाओं ने उड़ाए सोने के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Dec 2022 09:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला संवाद, लखीमपुर खीरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

बीच महिलाओं ने गद्दी पर रखा सोने के जेवर से भरा डिब्बा चुरा लिया। फिर नकाबपोश महिलाओं ने कहा पायल जोड़कर रखो, तब तक मेला मैदान से सब्जी खरीद लें। वापसी में पायल ले जाएंगे। इसके बाद दोनों महिलाएं वापस नहीं आईं। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Two masked women looted gold ornaments from jewelery shop
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के  सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरनापुरम गढ़ी रोड स्थित एक जवैलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची दो नकाबपोश महिलाओं ने चांदी की एक अंगूठी खरीदी, जिसके बाद पायल जोड़ने के लिए देकर दोनों महिलाओं ने दुकान से सोने के जेवर से भरा डिब्बा पार कर दिया, जिसमें करीब 16 ग्राम सोना था।

विज्ञापन


मोहल्ला सरनापुरम गढ़ी रोड निवासी श्याम जी रस्तोगी ने बताया कि जनता मॉंटेसरी स्कूल के पास सोने-चांदी की दुकान है, जिस पर शनिवार की शाम करीब 4.45 बजे दो महिलाएं आईं। उन्होंने नकाब पहन रखा था। दोनों महिलाओं ने चांदी व सोने के कई जेवर देखे। एक चांदी की अंगूठी खरीद ली। फिर अपनी एक जोड़ी पुरानी पायल काटने व जोड़ने के लिए दी। दुकान स्वामी पायल को काटने व जोड़ने लगा। 

विज्ञापन

 

इसी बीच महिलाओं ने गद्दी पर रखा सोने के जेवर से भरा डिब्बा चुरा लिया। फिर नकाबपोश महिलाओं ने कहा पायल जोड़कर रखो, तब तक मेला मैदान से सब्जी खरीद लें। वापसी में पायल ले जाएंगे। इसके बाद दोनों महिलाएं वापस नहीं आईं। इससे अनहोनी की आशंका होने पर उसने जब दुकान का सामान चेक किया, तो सोने के जेवर से भरा डिब्बा गायब था। उसने दोनों महिलाओं की आसपास तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि डिब्बे में सोने के जेवरों का वजन करीब 16 ग्राम था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed