फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur kheri ssb 59th raising day minister says pm modi assured border secirity

लखीमपुर खीरी: धूमधाम से मना एसएसबी का 59वां स्थापना दिवस, मंत्री बोले- पीएम मोदी सीमाओं के प्रति बेहद गंभीर

Fri, 10 Mar 2023 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

वर्षगांठ परेड में एसएसबी की 6 सीमांत मुख्यालयों से आई एक महिला टुकड़ी, एक स्पेशल ऑप्स टुकड़ी और श्वान दस्ते का प्रतिनिधित्व करने वाले बल कर्मियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान एसएसबी के लिए निर्माण कार्यो का भी बटन दबाके ई-उद्घाटन हुआ।

विज्ञापन
Lakhimpur kheri ssb 59th raising day minister says pm modi assured border secirity
एसएसबी स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसबी का 59वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। तृतीय वाहिनी कैम्प में एसएसबी की वर्षगांठ परेड की सलामी लेने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी सीमाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसबी तृतीय वाहिनी लखीमपुर के परिसर में तय समय सुबह 6 बजे से ही सभी कार्यक्रम शुरू हुए। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर एसएसबी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीजी रश्मि शुक्ला ने सभी फ्रंटियर से आए हुए अफसरों से मंत्री द्वय का परिचय कराया। मंच पर पहुंचने के बाद डीजी रश्मि शुक्ला ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय व डीजी रश्मि शुक्ला ने रथ पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और फिर मंच पर पहुंचकर परेड की सलामी ली।


वर्षगांठ परेड में एसएसबी की 6 सीमांत मुख्यालयों से आई एक महिला टुकड़ी, एक स्पेशल ऑप्स टुकड़ी और श्वान दस्ते का प्रतिनिधित्व करने वाले बल कर्मियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान एसएसबी के लिए निर्माण कार्यो का भी बटन दबाके ई-उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम के बाद वीरता के पुरस्कार से जवानों व अफसरों को अलंकृत किया गया। वीरता के लिए नौ पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए पांच राष्ट्रपति पुलिस पदक, मेधावी सेवा के लिए 22 पुलिस सेवा पदक समेत एसएसबी वाहिनियों और सीमांत।मुख्यालयों और सीमांत मुख्यालय को कर्तव्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला के साथ अपर महानिदेशक बी.राधिका लाल, आई रत्न संजय समेत कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed