फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri lags behind in CM dashboard ranking DM stops salary of 12 officers

UP News: सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में पिछड़ा लखीमपुर खीरी, डीएम ने 12 अफसरों का वेतन रोका, नोटिस जारी

Thu, 16 Jan 2025 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 05:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 12 विभागों के अफसरों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया। सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जिला पिछड़ने पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri lags behind in CM dashboard ranking DM stops salary of 12 officers
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल - फोटो : X/DurgaShaktiIAS

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दिसंबर की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जिला पीछे होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 12 विभागों के अफसरों का वेतन रोक दिया। इन अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही हिदायत दी कि अगले रैकिंग में सुधार लाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जनवरी की रैकिंग खराब आती है तो संबंधित अफसरों के खिलफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग खराब होने पर डीएम ने बीएसए, समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, डीपीआरओ, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कृषि अधिकारी, एनआरएलएम, ग्रामीण अभियंत्रण, पर्यटन, अल्पसंख्यक अधिकारी, एक्सईएन जल निगम को नोटिस जारी कर वेतन रोका है। बता दें कि दिसंबर में जिले की 57 रैंकिंग थी। जबकि अक्तूबर माह की ओवरऑल रैंकिंग 33 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग को क्या ग्रेड मिला
बेसिक शिक्षा की निपुण परीक्षा आंकलन को ई और मिड-डे मिल छात्र उपस्थिति को सी ग्रेड मिला है। बाल विकास विभाग की आईसीडीएस पोषण अभियान को डी, समाज कल्याण की सामूहिक विवाह योजना को ई, छात्रवृति को डी और सी, लोक निर्माण विभाग की सड़कों का अनुरक्षण को डी, नई सड़कों के निर्माण को बी, सेतुओं के निर्माण में सी ग्रेड मिला है। 
विज्ञापन

पंचायतीराज की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 को डी, 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत को बी, पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति को डी और सी, कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि को डी, एनआरएमएम बैंक क्रेडिट लिंकेज को ई, आरईएस की सड़क और भवन निर्माण में सी और बी, पर्यटन की राज्य योजना बी, अल्पसंख्यक की छात्रवृत्ति सी और जल निगम ग्रामीण की हर घर जल योजना को सी ग्रेड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed