फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur firing case all eight MLAs of the district met CM Yogi Adityanath

UP News: गोलीकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले लखीमपुर खीरी के छह विधायक, जानिए क्या हुई बात

Sat, 04 Jan 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के छह विधायकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।  

विज्ञापन
Lakhimpur firing case all eight MLAs of the district met CM Yogi Adityanath
सीएम योगी से मिले लखीमपुर खीरी जिले के विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू पर जानलेवा हमले के बाद लखीमपुर खीरी जिले के छह विधायकों ने शनिवार को सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि यह मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट थी। जिले के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है। इसमें मुख्य रूप से गोला गोकर्णनाथ में निर्माण कराए जा रहे छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर को लेकर बात हुई। जल्द ही मुख्यमंत्री का लखीमपुर में दौरा भी लगेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कस्ता विधायक के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री से कोई भी बात नहीं हुई है। क्योंकि इस विषय पर एक दिन पहले ही गृह सचिव से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, निघासन विधायक शशांक वर्मा, गोला गोकर्णनाथ के विधायक अमन गिरि और कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पहुंचे थे।
विज्ञापन


एक दिन पहले गृह सचिव से की मुलाकात 
विधायक सौरभ सिंह पर हमले से नाराज भाजपा के सभी विधायकों व जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को गृह सचिव से मुलाकात कर पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की थी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व पूर्व सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में विधायक पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे। हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री की अनुपस्थित में गृह सचिव संजय प्रसाद से मिलकर पूरी घटना बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई थी घटना 
सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रहते हैं। वह बुधवार रात अपनी पत्नी खुशबू सिंह के साथ आवास के बाहर खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी दौरान दो-तीन युवक उनके घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। विधायक व उनकी पत्नी को देखकर उक्त युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग कर दी।

सीओ पर भड़के विधायक के पिता 
इस घटना के बाद जिले का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामले की जांच के क्रम में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को जब विधायक के आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद विधायक के पिता पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर भड़क गए। पूर्व सांसद ने सीओ से कहा कि आप लोग किसी काम के नहीं। न तो आप न तो आपका इंस्पेक्टर और न ही एसपी जिले में रहने लायक हैं। जिले की कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। विधायक पर गोली चल गई है। दिनदहाड़े डकैती पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed