फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur depot equipped with Wi-Fi

वाई फाई से लैस हुआ लखीमपुर डिपो    

Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur depot equipped with Wi-Fi
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
डिजिटल इंडिया के तहत हाईटेक हो रहा परिवहन निगम
विज्ञापन

डिपो और बसों में डिवाइस लगाने को मुंबई की संस्था से हुआ अनुबंध

डिजिटल अभियान के तहत परिवहन निगम ने अपने यात्रियों को वाई फाई की सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे रोडवेज की अनुबंधित एवं निगम की बसों के यात्री सफर में इंटरनेट का उपयोग कर सकें। बस एवं डिपो में वाई फाई डिवाइस लगाने के लिए मुंबई की संस्था से अनुबंध हुआ है।  
परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों एवं डिपो को हाईटेक करना शुरू कर दिया है। डिपो पर बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के साथ बस में सफर करने वाले यात्री इंटरनेट, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल साइट का उपयोग करके अपना टाइम पास कर सकें। सोमवार से लखीमपुर डिपो पर वाई फाई की सुविधा शुरू भी हो गई। हालांकि बसों में इसकी शुरूआत एक अगस्त से होगी। डिपो को वाई फाई युक्त किए जाने के बाद अनुबंधित एवं निगम की बसों में भी डिवाइस लगाने की शुरूआत होगी।  
विज्ञापन

 
रीजन का पहला वाई फाई युक्त डिपो बना लखीमपुर 
डिपो एवं बसों में वाई फाई डिवाइस लगाने का काम कर रही संस्था ने सोमवार को लखीमपुर डिपो में वाई फाई डिवाइस लगा दी है। डिवाइस लग जाने से लखीमपुर डिपो हरदोई रीजन का पहला वाईफाई युक्त डिपो बन गया है। इसके बाद गोला डिपो बसों में डिवाइस लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोडवेज को हाईटेक किया जा रहा है, इसके लिए सभी बसों एवं डिपो परिसर में वाई फाई डिवाइस लगाई जा रही हैं। लखीमपुर डिपो पर सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई।
वीके गोस्वामी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed