फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lahi crop fell due to strong winds, no relief from sunlight

तेज हवाओं से गिरी लाही की फसल, धूप से भी नहीं मिली राहत

Sat, 29 Jan 2022 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lahi crop fell due to strong winds, no relief from sunlight
बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच आती ट्रेन। - फोटो : LAKHIMPUR
तेज हवाओं से गिरी लाही की फसल, धूप से भी न मिली राहत
विज्ञापन

पलियाकलां। लगातार कई दिनों से ठंड व गलन से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। शनिवार को भी सुबह से भयंकर कोहरा व ठंड का प्रकोप जारी रहा। दोपहर बाद निकली धूप से हालांकि थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन पूरे दिन रहने वाली गलन से लोग कांपते हुए दिखाई दिए। उधर हवाओं और शीतलहर के कारण कई जगहों पर लाही की फसल भी गिर गई है। इससे किसानों को भी नुकसान हुआ है। इलाके के मकनपुर गांव के कई खेतों में लाही की फसल पलटी पड़ी दिखाई दे रही है। कई दिनों बाद निकलने वाली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली है।
मझगईं। शनिवार दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली। भीषण ठंड के बाद भी प्रशासन की तरफ से कहीं भी अलाव आदि जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे राहगीरों, व्यापारियों के साथ कस्बा में रात में चौकीदारी करने वाले चौकीदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

बांकेगंज। शनिवार सुबह गलन भरी सुबह के साथ घना कोहरा रहा। शीतलहर भी चलती रही। दोपहर को निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। सुबह कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हुई। दृश्यता कम होने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी छूट गई। दोपहर को धूप निकली तो लोग घरों की छतों पर नजर आए। बच्चे मैदान में खेलने लगे। लेकिन शाम होते-होते फिर सर्द हवाएं चलने लगीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। शनिवार को यहां सुबह से दोपहर तक घना कोहरा पड़ा। कोहरा इतना जबर्दस्त था कि थोड़ी दूर का भी दिखाई पड़ना मुश्किल था। नतीजतन वाहन चालक दिन में भी लाइटें जलाकर और धीमी गति से चलने को विवश हुए। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, तो पिछले कई दिनों से पड़ रही सर्दी से मामूली राहत मिली। शाम को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई, जिससे लोगबाग सर्दी से फिर ठिठुरते दिखाई दिए। शनिवार साप्ताहिक बंदी और सर्दी के कारण शाम होते ही बाजार में सन्नाटा नजर आने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed