फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ladies' round about the door

बारातघर को लेकर महिलाओं ने नगरपंचायत घेरा

Sat, 25 Mar 2017 11:57 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 25 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ladies' round about the door
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
सामुदायिक केंद्र बारात घर को लेकर आसमानी सेना की महिलाओं ने नगर पंचायत का घेराव किया। नगर पंचायत में जब कोई अधिकारी नही मिला तो लिपिकों को अपनी समस्या बता कर वापस हो लौट गईं। 
विज्ञापन

गरीब परिवार आसमानी सेना की मुख्य सेविका निधि मिश्रा के नेतृत्व में कस्बे की दर्जनों महिलाओं ने नगर पंचायत का घेराव करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालयों के निर्माण की धनराशि खीरी नगर पंचायत के खाते में आ गई है। इसे अधिकारी पात्रों के खातों में नहीं भेज रहे हैं। 
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र बारातघर को भी नगर पंचायत खाली नहीं कर रही है। इससे सामुदायिक बारात घर आम लोगों के इस्तेमाल में नहीं आ रहा है। मौके पर किसी अधिकारी के कार्यालय में न मिलने पर आसमानी सेना की महिलाओं ने लिपिक रामलाल से मिल कर समस्या बताईं। कहा कि गरीब जनता के लिए नगर पंचायत परिसर में सामुदायिक केंद्र बारात घर बनवाया गया है जिसपर नगर पंचायत अपना कार्यालय बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमानी सेना ने नगर पंचायत को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर गरीब जनता के शौचालय के पैसे उनके खाते में आ जाना चाहिए वरना बड़ा प्रदर्शन होगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर कामिनी सिंह, गुड्डी प्रजापति, वीरमती, रूकसाना, सलमानी, बेबी, श्यामा, रेखारानी, अंजू आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed