{"_id":"652ecb7d3590a171c70c22b6","slug":"laborer-dies-after-falling-from-pole-farmer-union-creates-ruckus-at-mill-gate-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7805-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खंबे से गिरकर मजदूर की मौत, किसान यूनियन ने किया मिल गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खंबे से गिरकर मजदूर की मौत, किसान यूनियन ने किया मिल गेट पर हंगामा
विज्ञापन
कुम्भी चीनी मिल के सामने धरना देते ग्रामीण
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल में सोमवार को बिजली के खंभे पर काम कर रहा मजदूर खंभा टूट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान खैराबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
घटना के बाद किसान यूनियन के नेताओं और ग्रामीणों ने मिल गेट पर हंगामा किया। उन्होंने शव मिल गेट पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा करीब पांच घंटे तक जारी रहा।कोटनाथ गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार का शव जब रात में उसके गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे परिजन और किसान यूनियन के पिंदर सिंह सिद्धू और किसान शक्ति संगठन के अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल गेट के सामने शव रखकर धरना शुरू कर दिया।
परिजन चीनी मिल के अधिकारियों से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग के साथ एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव ने लोगों के बीच में आकर परिजनों को 16 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि सात लाख रुपये बीमा, पांच लाख रुपये तहसील प्रशासन की ओर से चार चार लाख रुपये चीनी मिल अपने फंड से देगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर बाद करीब एक बजे धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।