{"_id":"8b0ee89b5834f00294be94ffb4a1fa02","slug":"krishna-was-on-the-sixth-pitcher-break-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की छठी पर हुई मटकी तोड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की छठी पर हुई मटकी तोड़ प्रतियोगिता
मझगईं
Updated Sat, 12 Sep 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण की छठी पर कस्बे में युवा शक्ति दल के सदस्यों ने शिवमंदिर पर मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसको सफल बनाने के लिए दल के लोग सुबह से ही इसकी तैयारियों में जुट गए। युवाओं के जोश को देखते हुए ग्रामीणों ने भी उनका इसमें सहयोग किया। करीब 2.30 बजे गोविंदा बने युवक सार्थक गुप्ता ने नारियल के गोले से मटकी फोड़ी। उसके फूटते ही कस्बा जयकारों से गूंज उठा और रंग गुलाल से रंगीन हो गया। इस अवसर पर हांडी फोड़ने वाले सार्थक गुप्ता को पूर्व डीसीबी संचालक अवधेश गुप्ता ने श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन