{"_id":"5e919cdd8ebc3e7739220a6a","slug":"kotedar-report-lakhimpur-news-bly4023233154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत पहाड़नगर के कोटेदार को राशन वितरण में धांधली करना महंगा पड़ गया। कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार, पीपों से नापकर कम राशन देने आदि अनियमितताओं के आरोप में डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गोला ने कोटेदार के खिलाफ मैलानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत पहाड़नगर के ग्रामीणों ने एसडीएम गोला अखिलेश यादव से कोटेदार की राशन वितरण में धांधली और कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। एसडीएम ने जांच पूर्ति निरीक्षक गोला विनय कुमार पांडेय से कराई। पूर्ति निरीक्षक की जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट एसडीएम गोला को सौंप दी। एसडीएम ने कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम ने पहाड़ नगर के कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। पूर्ति निरीक्षक गोला ने एसडीएम के आदेश पर थाना मैलानी में कोटेदार रामानंद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिर्पोट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहाड़नगर के कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी विवेचना की जा रही है।