फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan pradarshan

भुगतान के लिए किसानों ने किया चक्का जाम

Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
kissan pradarshan
पलिया मिल गेट पर चक्का जाम के दौरान हंगामा करते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। राष्ट्रीय किसान संगठन सिंघानिया के तत्वावधान में किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग करते हुए चीनी मिल गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही चक्का जाम किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान संगठन सिंघानिया की तरफ से गन्ना भुगतान को लेकर एक माह पहले ही धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। जिसको लेकर शुक्रवार को काफी संख्या में किसान मिल के गेट नंबर तीन पर इकट्ठा हुए। बाद में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंघानिया ने आरोप लगाया कि धरना स्थगित करने के लिए प्रशासन उनपर दबाव बना रहा है, साथ ही निघासन से आने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने और उनपर मुकदमा लिखने की धमकी दे रहा है। फिलहाल देर शाम तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

-
गन्ना भुगतान न मिलने से किसान परेशान
जंगबहादुरगंज। डीएससीएल श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी अजबापुर ने पेराई सत्र शुरू होने के एक माह बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है, इससे किसानों को काफी आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव गजेंद्र कटियार ने बताया कि अजबापुर चीनी मिल ने चार दिसंबर की सुबह तक 29.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की ।पुराने गन्ना मूल्य के अनुसार चीनी मिल 9197.35 लाख रुपये का गन्ना खरीद चुकी है। चीनी मिल गन्ना पूर्ति एवं खरीद अधिनियम 1953 की धारा 17 के अनुसार 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाना है। लेकिन गन्ना क्रय अधिनियम से शासन और चीनी मिल अनजान बनी हुई है और किसानों को उनका गन्ना मूल्य का भुगतान नही कर रही है। जरूरी है कि जल्द भुगतान हो।
चीनी मिल अजबापुर के यूनिट हेड पंकज सिंह का कहना है कि सरकार दो-तीन दिनों में गन्ने का परामर्शी मूल्य घोषित कर सकती है । परामर्शी मूल्य घोषित होते ही गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
--
किसान आंदोलन में शामिल होने आज जाएंगे पदाधिकारी
गोला गोकर्णनाथ। ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक रामनिवास वर्मा ने बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने महासभा के पदाधिकारी पांच दिसंबर की शाम पांच बजे काफिले के साथ रवाना होंगे। बताया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। किसानों के कई दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। प्रदेश भर से ओबीसी के पदाधिकारी दिल्ली पहुंच रहे हैं। संवाद
--
किसान आंदोलन पर वीडियो एलबम बनाया
महेवागंज। जिले के युवा पंजाबी गायक जशन बराड का किसान आंदोलन पर एक वीडियो एलबम ‘बॉर्डर’ लांच हुआ है। ये एलबम यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गीत के बोल बब्बू मल्ल ने लिखे हैं। डीजे सिंह ने संगीत दिया है।

-
किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन
लखीमपुर खीरी। भारतीय दलित पैंथर पार्टी ने कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। भारतीय दलित पैन्थर के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किसानों के साथ भारतीय दलित पैन्थर पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और पुरजोर तरीके से समर्थन करती है। क्योंकि देश का प्रत्येक परिवार खेती किसानी से जुड़ा है। अन्नदाता का सम्मान भारत देश की आत्मा का सम्मान है। अन्नदाता का अपमान नहीं सहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed