फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan Andolan

अफसरों ने किसानों को समझाया पर नहीं बनी बात

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
kissan Andolan
पलिया गुरुद्वारा में किसानों की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखते पूर्व ब्लॉक प्रमुख। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन में इलाके के बड़ी संख्या में किसान भाग लेने जा रहे हैं। ऐसे में उनको मनाने व समझाने का प्रशासनिक स्तर से कोशिश चल रही है। जिसको लेकर आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल आदि अधिकारियों ने किसानों के साथ गुरुद्वारे में वार्ता की। इसमें उन्होंने कोविड-19 का हवाला देते हुए दिल्ली न जाकर तहसील और जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। हालांकि किसान उनकी बात से सहमत नजर नहीं आए।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों की हर क्षेत्र में झड़प हो रही है। प्रशासन उनको जाने से रोक रहा है तो किसान जाने को अड़े हुए हैं। जिसको लेकर अब प्रशासनिक अधिकारी उनको समझाने निकले हैं। शुक्रवार को आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल, एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने पलिया गुरुद्वारे में किसानों के साथ वार्ता की। यहां पर किसानों की समस्याओं को भी सुना और कोविड-19 का हवाला देकर दिल्ली न जाते हुए तहसील व जिलास्तर पर प्रदर्शन कर अपनी बात शासन तक पहुंचाने की बात कही। किसानों ने धान, गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। जिसपर केवल आश्वासन के सिवा किसानों को कुछ नहीं मिला। देर शाम तक वार्ता जारी रही पर किसान अधिकारियों की बातों से सहमत नजर नहीं आए।
विज्ञापन

-
कृषि कानूनों के खिलाफ सपाइयों ने लगाई चौपाल
मितौली। सपाइयों ने कई जगह चौपाल लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। ककरहा, मेहदा, फत्तेपुर, कस्ता आदि जगहों पर चौपाल लगाई गई। पूर्व विधायक सुनील लाला ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार न ही धान खरीद कर पा रही है और न ही गन्ने का मूल्य अब तक तय कर पाई है। इस दौरान छात्र सभा के जिला सचिव प्रवीण यादव, इंद्रपाल सिंह राठौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा नेता वारिस अली ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों पर कृषि कानून थोप रही है। एक ओर किसान भीषण सर्दी को सहन कर दिल्ली में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed