{"_id":"a98b9d97bab3a40a0ebca4760ebed417","slug":"kisnupr-extended-kin-of-tigers-in-sanctuaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किशनुपर सेंक्चुरी में बाघों का कुनबा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनुपर सेंक्चुरी में बाघों का कुनबा बढ़ा
बांकेगंज
Updated Thu, 13 Aug 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर सेंक्चुरी वन क्षेत्र में बाघों की आबादी में इजाफा हो रहा है। इसी माह रेंज की कटैया बीट में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग को इस बात का पता तब चला जब बाघिन अपने शावकों के कुछ बड़े होने पर उन्हें जंगल में लेकर चहलकदमी करती दिखाई दी। दुधवा नेशनल पार्क ने बाघिन और उसके शावकों की निगरानी बढ़ा दी है। बाघों का कुनबा बढ़ने से पार्क के अधिकारियों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है।
साउथ खीरी डिवीजन से सटे किशनपुर सेंक्चुरी वन क्षेत्र के कटैया बीट में कुछ दिनों पहले वनकर्मियों को एक बाघिन और उसके चार शावक चहलकदमी करते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने इसकी सूचना दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक महावीर और रेंजर वीसी तिवारी को दी। पार्क क्षेत्र में चार नए मेहमानों के आने की सूचना मिलने से खुश दोनों अधिकारियों ने कटैया बीट पहुंचकर बाघिन और शावकों के संबध में पुख्ता जानकारी हासिल की।
दोनों अधिकारियों ने किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाल कर बाघिन और शावकों की लोकेशन लेने के बाद वनकर्मियों की टीम गठित उनकी लगातार निगरानी के निर्देश दिए। डीडी दुधवा ने किशनपुर सेंक्चुरी में बाघों का कुनबा बढ़ने की पुष्टि की है।