फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kirtan yatra

हनुमान जयंती पर विराट कीर्तनयात्रा निकलेगी

Mon, 09 Mar 2015 04:50 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 09 Mar 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
kirtan yatra
पिछले 13 साल से हनुमान जयंती पर निकलने वाली कीर्तनमयी यात्रा इस साल भी चार अप्रैल को निकलेगी। यह यात्रा संकटादेवी मंदिर से शुरू होकर सदर चौराहा, संकटादेवी रोड, फ्लाईओवर, एलआरपी चौराहा और सीतापुर रोड होते हुए गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर तक जाएगी।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर होने वाली कीर्तनमयी यात्रा के संयोजक सुधीर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल और विश्वनाथ कपूर के संयोजन में तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि दो अप्रैल को शाम पांच बजे शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए हनुमान भक्त एक जनजागण यात्रा निकालेंगे। चार अप्रैल को शाम पांच बजे गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ होगा।
विज्ञापन

संपूर्ण व्यवस्था को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। पहले खंड में यात्रा के दौरान बैरीकेडिंग, आरती व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण और भक्तों के लिए पानी आदि की व्यवस्था शामिल रहेगी। दूसरे चरण में शोभायात्रा मार्ग की सजावट, तोरण द्वारों का निर्माण, मंदिर की सजावट, यात्रा संचालन और दर्शन आदि की व्यवस्थाएं शामिल होंगी। तीसरे खंड में टेंट, लाइट, जेनरेटर, साउंड सर्विस, झांकी रथ, बैंड, प्रचार वाहन और कीर्तन पार्टी की व्यवस्थाएं रहेंगी। इसके लिए भक्तों को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed