फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kiran respect the dignity of motherhood

किरन को मातृत्व गौरव सम्मान

Mon, 08 Feb 2016 08:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Kiran respect the dignity of motherhood
माधव चिल्ड्रेन एकेडमी और बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में  निर्धन बच्चों की शिक्षा के सहायतार्थ दो दिवसीय बेटी महोत्सव मेला का आयोजन किया गया। अंतिम दिन मातृत्व गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जीवन भर संघर्ष करते हुए अपनी तीन बेटियों दर्शिका, वर्षिका और हर्षिता को उच्च शिक्षा दिलाकर उनके सपनों को उड़ान देने वाली किरन पाराशर को शिवकांत मिश्र की पत्नी सुशीला देवी और मदन लाल अग्रवाल की पत्नी मणिया देवी स्मृति मातृत्व गौरव सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

किरन पाराशर को मातृत्व गौरव पुरस्कार के तहत समृतिका, समृति चिह़्न और पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। यह सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, क्षमा टंडन, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, दीपक अग्रवाल, शिवकांत मिश्र, राम सरन वाजपेयी, रचना मिश्र, दिनेश अग्रवाल, राजेश वाजपेयी, दिनेश चंद्र बघेल, दिनेश शुक्ल और शत्रुंजय मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रदान  करते हुए उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

बेटी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में दो दिन चली प्रतियोगिताओं में विजेता ओर उपविजेता रही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बेटी बचाओ पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्गवानी सिंह विजेता, सादिया हैदर उपविजेता, सीनियर वर्ग में प्रगति जायसवाल विजेता, कार्तिक उपविजेता रहे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्वाती वर्मा विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में अंशु दीक्षित विजेता,अनीता जायसवाल उप विजेता रहीं, फैंसी ड्रेस में जूनियर वर्ग विजेता अनन्या मिश्रा, उप विजेता ईसा, निष्ठा रहीं। सीनियर वर्ग में यशी गुप्ता विजेता और नित्या उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में उत्कर्ष सिंह विजेता, प्रखर उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में अर्चित महेंद्र विजेता और खुशबू मौर्या उप विजेता रहे।
गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता कोमल विजेता और स्मृति तिवारी उपविजेता रहीं। दूसरे दिन हुई नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गौरी मिश्रा विजेता और निष्ठा दीक्षित उपविजेता रहीं। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चिराग दीक्षित विजेता, प्रथा राज उपविजेता, सीनियर वर्ग में प्रवीण कुमार विजेता और नितिन पांडेय उपविजेता रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र दुबे, पूर्णिमा मिश्रा, आनंद कुमार मिश्र, डॉ. ओकार नरायण दुबे, राज किशोर पांडेय प्रहरी, सुनीता शुक्ला, आनंद अग्निहोत्री, छाया पांडेय, बृजेश, संजय मिश्र, राकेश वर्मा, अनिल अमल, रमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed