फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kids love the paintings on the wall engraved with the environment

पर्यावरण प्रेम को बच्चों ने पेंटिंग से दीवार पर उकेरा

Mon, 19 Oct 2015 05:59 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 19 Oct 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Kids love the paintings on the wall engraved with the environment
डब्ल्यूटीआई ने वन्यजीव और पर्यावरण को बचाने के लिए शहर के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में एक वॉल पेंटिंग का आयोजन किया। जिसमें चार स्कूलों के बच्चों ने वन्यजीव और पर्यावरण प्रेम को दीवार पर उकेरा। इसके प्रतिभागियों को डब्ल्यूटीआई ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और एयरसेल टेलिकॉम कंपनी के तत्वावधान में हुआ। इसमें गुरुकुल एकेडमी, दून इंटरनेशनल, विवेकानंद एकेडमी, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें चारों स्कूल से छह ग्रुप बनाए गए और इन ग्रुपों ने वन्यजीव और पर्यावरण प्रेम को पेंटिंग के जरिए दीवार पर उकेरा। वॉल पेंटिंग के बाद बच्चों को वन्य जीवों से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ देखा और ज्ञान हासिल किया। इसके बाद डब्ल्यूटीआई के समाज विज्ञानी प्रेमचंद पांडे और डॉ. सौरभ सिंघई ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि मानव जीवन चक्र में वन्य और वन्यजीवों समेत पर्यावरण की खासी महत्ता है लेकिन इधर कुछ सालों से यह खतरे में है और इससे मानव जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि हमें खुद जागरूक होकर इसको बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक मुकेश अग्रवाल द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। प्रबंधक श्री अग्रवाल, समाज विज्ञानी श्री पांडे और डॉ. सिंघई ने स्कूलों से  आए प्रतिनिधियों सम्मानित करते हुए बच्चों  को वन्य जीवों से संबंधित पत्रिका तथा पुस्तकें वितरित कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed