फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   khiri police station

गन्ना पर्यवेक्षक को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

Sat, 11 Jan 2020 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
khiri police station
लखीमपुर खीरी। सहकारी गन्ना विकास समिति मोहम्मदी के गन्ना पर्यवेक्षक धनंजय कुमार यादव के साथ कुछ दबंगों ने फर्जी सट्टा न बनाने पर गाली-गलौज की और हाथापाई करने का प्रयास किया। इसके बाद एक दबंग ने मोबाइल पर कॉल करके गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पर्यवेक्षक को जल्द अपना कहीं और ट्रांसफर कराने के लिए धमकाया। पर्यवेक्षक ने मामले की ऑडियो क्लिप सहित घटना की जानकारी जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल को दी, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने एसपी को पत्र लिखकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और कर्मचारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक धनंजय कुमार यादव ने बताया है कि गुलोली गांव निवासी एक व्यक्ति छह जनवरी 2020 को समिति कार्यालय आया और फर्जी सर्वे कराने के लिए रिपोर्ट लगाकर कंप्यूटर में संशोधन करने के लिए कहा। इस पर पर्यवेक्षक ने सर्वे करने से मना कर दिया। आरोप है कि फर्जी सर्वे करने से मना किए जाने से बौखलाए उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज कर अभद्रता की और गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति के साथ आए गुलोली गांव के ही तीन और लोगों ने भी अपना फर्जी सर्वे और जमीन दर्ज कराने के लिए गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की। इस दौरान कार्यालय में मौजूद सचिव राजीव कुमार सिंह, पर्यवेक्षक नेत्रपाल सिंह और लिपिक दिनेश कुमार सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद आठ जनवरी 2020 को शाम 8.10 बजे गन्ना पर्यवेक्षक धनंजय कुमार यादव के मोबाइल पर उन्हीं लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने फोन करके अपना तबादला कहीं और करा लेने की सलाह दी, फिर गाली-गलौज करते हुए दौड़ा-दौड़ा कर मारने, सिर में गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बेखौफ दबंगों ने कहा कि तुम्हे रिकार्डिंग करनी हो तो कर लो, लेकिन मोहम्मदी समिति में दिखाई मत देना।
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में है। गन्ना माफिया टाइप के लोग डरा-धमकाकर पर्यवेक्षक से फर्जी सर्वे कराकर पर्चियां बढ़वाना चाहते हैं। पर्यवेक्षक के साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। पर्यवेक्षक मानसिक रूप से काफी परेशान और डरा हुआ है। लगातार धमकी दिए जाने से अन्य कर्मचारियों में भी भय के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को सुरक्षा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed