फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kheri: Police started interrogation by taking Ashish on remand for three days

खीरीः पुलिस ने आशीष को तीन दिन की रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ

Wed, 13 Oct 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Police started interrogation by taking Ashish on remand for three days
केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे को रिमांड पर लेकर जाती पुलिस।

तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू को पुलिस ने मंगलवार को 72 घंटों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम सुबह 10 बजे जिला कारागार पहुंची, जहां औपचारिकताएं पूरी कर आशीष को अपनी कस्टडी में लेकर 10.15 पुलिस लाइंस के लिए रवाना हुई। आशीष को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही रखकर पूरा दिन पूछताछ की गई।

विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू को पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए जाने की प्रक्रिया के कारण मंगलवार की सुबह से ही पुलिस लाइन के गेट और जेल गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोनों गेट आमने-सामने होने के कारण बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। जेल गेट पर सदर विधायक योगेश वर्मा और वकील अवधेश सिंह भी पहुंचे। करीब 10 बजे पुलिस की टीम गाड़ी से जिला कारागार पहुंची, जिसके बाद पुलिस आशीष को लेकर सीधे पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे, लेकिन कोई बातचीत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पहुंचते ही आशीष को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ले जाया गया, जहां डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मौजूद पर्यवेक्षण समिति के सदस्यों ने सवालों का सिलसिला फिर से शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने क्राइम ब्रांच की ओर जाने वाले रास्ते को रस्सा लगाकर ब्लॉक कर दिया और मीडिया कर्मियों को भी उधर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, रिमांड का पहला दिन क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही बीता और साक्ष्य जुटाने के लिए उसे लेकर पुलिस बाहर नहीं निकली। तिकुनिया स्थित घटनास्थल पर अंतिम अरदास कार्यक्रम होने के चलते साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस टीम वहां नहीं गई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को पुलिस टीम आशीष को लेकर घटनास्थल की ओर जा सकती है। हालांकि आशीष की सुरक्षा को लेकर मिले खुफिया इनपुट के बाद पुलिस भी ज्यादा कुछ जानकारी देने से कतरा रही है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 72 घंटे के लिए मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले दिन मंगलवार को सिर्फ क्राइम ब्रांच के दफ्तर में ही पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed