फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: Crowd gathered to pay tribute to farmers

खीरीः किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए लगी भीड़

Tue, 05 Oct 2021 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Crowd gathered to pay tribute to farmers
तिकुनिया में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया में लगातार 24 घंटे गहमागहमी का माहौल बना रहने के बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे सारे विवाद का पटाक्षेप हो गया। मृतक किसानों के शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही किसान घर लौटने लगे।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष की कार से कुचलकर किसानों की मौत के बाद ही माहौल गर्म हो गया था। इस हादसे के बाद ही दूरदराज से किसान तिकुनिया पहुंचने लगे थे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड के सामने सड़क पर ही चारों मृतक किसानों के शव रखे थे और दूरदराज के किसान उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे थे। दोपहर दो बजे तक किसानों का रेला बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन

मृतकों को न्याय, कृषि कानून हटाने की मांग

किसानों के उग्र प्रदर्शन में तमाम किसान यूनियन के नेता भी शामिल थे। वे मंच से लगातार किसानों को संबोधित कर रहे थे। मृत किसानों को न्याय दिलाने के साथ ही कृषि कानूनों को काला कानून बताकर उन्हें वापस लेने की मांग की जा रही थी। इससे वहां का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी के साथ आने का सिलसिला भी लगा रहा

किसान नेता राकेश टिकैत की घोषणा के बाद दोपहर करीब दो बजे मृत किसानों के शव एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए। इसके साथ ही किसानों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। मगर इसके साथ ही दूर दराज से किसानों के आने का सिलसिला भी जारी रहा। इसके चलते अपरान्ह चार बजे के बाद तक तिकुनिया में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

लंगर सभी को छकाएं.. पुलिस हो या कोई और

हजारों की तादात में प्रदर्शनकारी किसान रविवार दोपहर से ही तिकुनिया में डटे हुए थे। इसके चलते सिख समाज के लोगों ने उनके लिए लंगर की व्यवस्था की। वे लोग भोजन, बिस्कुट और पानी की लगातार वितरण कर रहे थे। साथ ही बांटने वालों को कहा जा रहा था कि लंगर सभी को छकाएं, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या कोई और।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed