फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheer MP inaugurated pneumonia vaccine

खीरी सांसद ने किया निमोनिया वैक्सीन का उद्घाटन

Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kheer MP inaugurated pneumonia vaccine
टेनी - फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

एक साल तक के बच्चों का होगा टीकाकरण 

जिला महिला अस्पताल में शनिवार को खीरी सांसद ने निमोनिया रोग से नौनिहालों को बचाने के लिए उन्हें लगाने के लिए न्यूमोकोकल कानजुगेट वैक्सीन का उद्घाटन किया। वैक्सीन से एक साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
न्यूमोकोकल वैक्सीन के उद्घाटन मौके पर सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि निमोनिया रोग जानलेवा है, इससे हर साल कई बच्चों की मौत हो जाती है। इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए छह जिले चयनित हुए हैं, जिसमें अपना जिला भी शामिल हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बच्चों की मृत्युदर में कमी लाने के लिए भाजपा सरकार गंभीर है और बच्चों को जानलेवा बीमारी जेई, निमोनिया आदि से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ.जावेद अहमद ने कहा कि निमोनिया टीकाकरण के लिए बलरामपुर, सिद्घार्थनगर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं बहराइच जिले का चयन हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह ने कहा कि एक साल तक के बच्चों को पहली डोज डेढ़ माह पर ,दूसरी तीन और तीसरी नौ माह पर दी जाएगी।  इस मौके पर सीएमएम डॉ.मीरा वर्मा, एसीएमओ डॉ.बीवी राम सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

पलियाकलां। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल ने शनिवार को सीएचसी में टीकाकरण अभियान शुरू किया। चिकित्साधिकारी डॉ. एमके शुक्ला ने डेढ़ माह के बच्चे को दवा पिलाकर शुरूआत की। इस मौके पर दिलीप पांडेय, फार्मासिस्ट गिरजेश श्रीवास्तव, एके पांडेय, काउंसलर अंकित दीक्षित, एलटी साजिद खान, एएनएम आशा, किरन, शाहीन, जयंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed