फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Keshwahi village worship equity tensions

खेशवाही गांव में वट पूजन को लेकर तनाव

Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
दूसरे समुदाय की महिलाओं ने घेरा वट वृक्ष 
विज्ञापन

बिना पूजा किए लौटी सुहागिनें, कोतवाली में दी तहरीर

कोतवाली क्षेत्र में जहां हर जगह सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का पूजन किया वहीं खेशवाही गांव की महिलाएं वट पूजन से वंचित रह गईं। जहां वर्षों से वट पूजन होता आ रहा था उस पेड़ पर गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जा जमा रखा है। पुरुष खुद तो सामने नहीं आए लेकिन महिलाओं को वट के नीचे खड़ा कर दिया। वहां खड़ी महिलाओं ने सुहागिनों को पूजन करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के खेशवाही गांव में वट सावित्री पूजन को आई महिलाओं को बिना पूजा किए लौटना पड़ा। आरोप है कि वर्षों से पूजे जा रहे वट वृक्ष पर दूसरे समुदाय ने कब्जा जमा लिया, पुरुष खुद सामने नहीं आए, महिलाओं को वटवृक्ष के नीचे ईंट पत्थर लेकर खड़ा कर दिया। सुहागिनों को देखते ही वृक्ष के नीचे खड़ी महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। यह देख सुहागिनें बिना पूजन के ही बैरंग लौट आईं।
विज्ञापन

खेशवाही गांव के सरस्वती तिवारी, कृष्णानंद, बाबूराम, मलखे सहित कई लोगों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर दी है। ग्राम प्रधान छत्रपाल मौर्य ने बताया कि यहां वटपूजन काफी सालो से चला आ रहा है। बीते वर्ष भी इन लोगों नें पूजन से मना किया था लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से यह लोग नहीं बोल पाए थे। इस बार पुरुषों ने  घर की महिलाओं को आगे करके पूजन करने से रोका है जो गलत है इससे पूरे गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है फिलहाल जगह विवादित है सुनने में आया है कि बीते वर्ष पूजन के बाद जगह बदलने की बात दोनों पक्षों में हुई थी। यदि पूजन की ही जगह है तो रोकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed