फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kasturba Gandhi Residential Girls School will be built with an expenditure of Rs 4.53 crore

Lakhimpur Kheri News: 4.53 करोड़ से बनेगा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential Girls School will be built with an expenditure of Rs 4.53 crore
निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। संवाद
निघासन। रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो में ढखेरवा निघासन हाईवे के किनारे टांडा मोड़ पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख दी गई है। यहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 4.53 करोड़ रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यह विद्यालय ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को निःशुल्क, आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भवन में अत्याधुनिक कक्षाओं के साथ डिजिटल स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और छात्राओं के लिए आवासीय व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


सरकार की योजना है कि प्रत्येक विकास खंड में ऐसे आवासीय विद्यालयों की स्थापना हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के शुरू होने के बाद आसपास के गांवों की छात्राओं को अब शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह परियोजना क्षेत्र की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर दो के गोशाला परिसर में आवासीय एवं शैक्षिक भवन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसमें दो मंजिला आवासीय भवन सहित एक मंजिला शैक्षिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का दायित्व वीपी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है।
- राघवेंद्र वर्मा, जेई, सीएनडीएस, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed