फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   karva Chauth

करवाचौथ कल, सुहागिनों की भीड़ से बाजार गुलजार

Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
karva Chauth
बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। करवा चौथ पर्व बुधवार को है। सुहागिनों के लिए यह दिन सबसे खास होता है। वे पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैैं। शाम को सजधज कर पति की लंबी आयु के लिए विधि विधान से पूजन करती हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। सजने संवरने के लिए महिलाएं बाजार जाकर सौंदर्य सामग्री खरीद रही हैं। इससे बाजार में काफी भीड़भाड़ होने लगी हैं।
विज्ञापन

यह व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की तैयारियों को लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं सजने संवरने के लिए साड़ी, श्रृंगार सामग्री आदि की जमकर खरीददारी कर रही हैं। इसको लेकर चूड़ी, कास्मेटिक की दुकानों पर पूरे दिन महिलाओं की भीड़ बनी रह रही है। बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन भर उपवास रख शाम को सज संवर कर विधि विधान से पूजन कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त
पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। सुहागिनें पति की लंबी आयु, यश एवं कीर्ति और सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। चार नवंबर यानी बुधवार को पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:34 से शाम 6:52 बजे तक है। वहीं चंद्रोदय 7:57 पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं नवविवाहिताएं
गोला गोकर्णनाथ। करवाचौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट बंधन एवं समर्पण का प्रतीक है। सुहागिनों को पूरे वर्ष इस त्योहार की प्रतीक्षा रहती है। सुहागिनें कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को उपवास रख कर सोलह शृंगार कर उदय होते चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारायण करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। जिन नवविवाहिताओं का पहला करवा चौथ है वह पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं।
--------
पहली बार अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का पर्व मना रहे हैं। इस त्योहार को लेकर मन में उत्साह है। तैयारी ऐसी है कि कोई कमी न रह जाए।
-नोनिता भसीन, पंजाबी कॉलोनी गोला।
------------------------
पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ मनाने के लिए मन में भरपूर उत्साह है। परिवार के साथ मिलकर त्यौहार को हंसी खुशी मनाएंगे। इस त्योहार का अपना अलग ही पहचान है।
-साक्षी अग्रवाल, गोला।
-----------
पति और परिवार की सलामती के लिए पहली बार करवा चौथ मनाने को लेकर रोमांचित हूं। चंद्र देव की कृपा से सभी का सुहाग बना रहे यही मंगल कामना है।
-हर्षिता अग्रवाल, गोला।
-----------------
सौभाग्यवती स्त्रियों के प्रमुख त्यौहार करवा चौथ पर यही मंगल कामना है। कि कोरोना के प्रकोप काल में सभी स्त्रियों की राम सीता जैसी सुंदर जोड़ी सलामत रहे।

-पिंकी सिंह, गोला।
------------------
पहली बार करवा चौथ का व्रत को लेकर काफी उत्साह है। पूरे मनोयोग से तैयारी में लगे हैं। यह भारतीय संस्कारों का एक त्यौहार है।
-मंजू मेहता, गोला।
----------
सुहागिनों के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व है। सुहागिनों को इस त्यौहार का पूरे वर्ष इंतजार रहता है। पहले करवा चौथ पर काफी उत्साह है। भारतीय रीति रिवाज के अनुसार तैयारियां की हैं।
-शिवांगी साहनी, गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed