फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   karva Chauth

आज करेंगी अपने चांद का दीदार, सुहागिनें हो गईं तैयार

Thu, 17 Oct 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
karva Chauth
लखीमपुर खीरी। पति की दीर्घायु की कामना के साथ गुरुवार को सुहागिनें करवाचौथ का अखंड व्रत धारण करने को लेकर खासा उत्साहित हैं। तैयारियों को लेकर बुधवार को बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ खुद को संवारने के लिए श्रृंगार सामग्री एवं गहने और साड़ियां खरीदी। वहीं, निखार के लिए ब्यूटी पार्लरों का रुख किया। पिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाई।
विज्ञापन

करवा चौथ को यादगार बनाए रखने के लिए सुहागिनें कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। बुधवार को पूरे दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। खुद को संवारने के साथ ही महिलाएं बाजार पहुंची और जमकर खरीदारी की। इसमें पूजन के लिए महिलाओं ने चूरा, खील,बताशा, करवा और सींके खरीदी। तो वहीं अपने को सजाने संवारने के लिए सोलह श्रृंगार सामग्री के साथ साड़ियां और गहने। सजने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाएं पहुंची। पार्लर पहुंचकर महिलाओं ने हेयर कटिंग, फेशियल कराकर खुद का सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बुधवार को मेन बाजार, खपेला, जीआईसी मैदान समेत संकटा देवी मंदिर में भीड़ रही।
विज्ञापन

99 से लेकर दो हजार तक के पैकेज
करवा चौथ का लेकर ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए विशेष तैयारियां की। महिलाओं को खूबसूरत बनाने के लिए विशेष पैकज बनाए। इसमें मेहंदी लगाने से लेकर हेयर कटिंग आदि शामिल रहा। शिवम बघेल ने बताया कि महिलाओं के लिए करवाचौथ पर स्पेशल पैकेज तैयारहै। स्पेशल पैकेज 99 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक के हैं। इसमें ब्लीच, हेयर कट, क्लीनअप, लेग मेहंदी, वैक्श, फेशियल, आईब्रो, लेग वैक्स, कराने के साथ करवा चौथ मेकअप आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली तीर्थ के पंड़ित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि गुरूवार दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र लगेगा और शुक्रवार की प्रात: 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल योग होने के कारण अमर सुहाग योग बन रहा है। जो नवविवाहिताओं के लिए अत्यंत कल्याणकारी होगा।
हाथों पर सजे हिना के रंग
सुहागिनों का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा रहता है। ऐसे में करवाचौथ व्रत पर मेहंदी लगवाने के ब्यूूटी पार्लर समेत अन्य जगहों पर महिलाओं की लंबी लाइन रही। पार्लर संचालकों ने भी व्रत के लिए विशेष ऑफर शुरू किए। पार्लरों पर फ्री मेहंदी शिविर भी लगाया। करीब पांच गुना तक बढ़ी भीड़ के चलते पार्लर संचालकों को कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा करना पड़ा।

घरों में भी चला तैयारियों का दौर
करवाचौथ का व्रत कल यानी गुरुवार को है। ऐसे में घरों में भी महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पूजन और अर्चन की तैयारियों को महिलाएं अंतिम रूप देने में जुटी हैं। सभी आवश्यक सामानों की खरीदारी अधिकांश ने तो कर ली है। जिन्होंने नहीं की है, वह सभी कार्य निपटाने के बाद गुरुवार को भी दोपहर में खरीदारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed