फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   karpuri thakur jayanti

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई

Sat, 24 Jan 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Jan 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
karpuri thakur jayanti
अखिल भारतीय नाई महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई, जिसमें विद्यार्थियों केे बीच पोस्टर एवं लेखन प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अनंतराम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष यदुनंदन ठाकुर ने मां सरस्वती एवं कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 जनवरी को अवकाश घोषित कर नाई समाज का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश शिक्षक ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। लेखन प्रतियोगिता में शिषेक कुमार प्रथम, लवकुश द्वितीय और प्रीति श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में अंकुश प्रथम, नैना पटेल द्वितीय और शीलू श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव, सावित्री, राजेश शर्मा, ममता शर्मा, राधा ठाकुर, बिटोला देवी, अरविंद कुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, विलोबी मेमोरियल परिसर में नाई समाज ने जयंती मनाई। शिवपूजन लाल सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जननायक की जयंती पर अवकाश की घोषणा कर अच्छी पहल की है। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अशोक श्रीवास्तव, विश्वनाथ सेन, रामसरन ठाकुर, गोवर्धन लाल, जितेंद्र, राजेश, चंद्रनाथ, आनंद, दीपू सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed