फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

Wed, 20 Nov 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
jungal
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा रेंज के तराई इलाके के करीब 15 गांवों में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने सोमवार रात पिंजरे में कैद कर लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धौरहरा रेंज के तराई इलाके के तकरीबन 15 गांवों में पिछले एक महीने से तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ था। आठ साल के एक बच्चे समेत कई मवेशियों को यह तेंदुआ निवाला बना चुका था। तेंदुआ काफी खतरनाक साबित हो रहा था। रेंजर अनिल शाह और धौरहरा रेंज के वन्य कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए डब्ल्यूटीआई टीम की मदद से इलाके में पिंजरा और कैमरे लगाए थे। यह पिंजरा रेंज के बेलागढ़ी गांव के मजरा ओझापुरवा के पास एक गन्ने के खेत में लगाया गया था। वन कर्मियों ने पिंजरे को प्राकृतिक रूप देने के लिए पूरी तरीके से घास-फूस से ढक दिया था। सोमवार देर रात करीब दो बजे शिकार की तलाश में पहुंचे तेंदुए ने पिंजरे के अंदर बंधी बकरी को देखा और उसे अपना निवाला बनाने के लिए अंदर घुस गया। तेंदुए के अंदर घुसते ही पिंजरे का ऑटोमेटिक लॉक लग गया । बंद हो जाने से तेंदुआ दहाड़ने लगा। तेंदुए की आवाज सुनकर नाइट ड्यूटी में लगे वन कर्मियों को पिंजरे में तेंदुए के फंसने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे रेंजर अनिल शाह, वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह और वन टीम की मदद से तेंदुए को वन रेंज लाए। जहां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत यादव, डॉ. दया और दक्ष ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में उसे दुधवा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के डीएफओ बफर जोन अनिल पटेल ने बताया तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर भेजा जा रहा है। वहां परीक्षण किया जाएगा कि तेंदुआ नरभक्षी तो नहीं हुआ है। यदि नहीं तो उसे फिर दोबारा दुधवा लाया जाएगा, नहीं तो वह चिड़ियाघर में ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन तक खूब छकाता रहा तेंदुआ
धौरहरा। तेंदुए को ने वन विभाग को खूब छकाया। तेंदुआ कभी टेढ़ी गौढी तो कभी ओझा पुरवा और कैरातीपुरवा में दिखाई पड़ता था। इस दौरान कैमरे की लोकेशन से दूर उसके पग चिह्न देखे जा रहे थे। वन प्रशासन उसे ट्रेस करने में जुटा रहा। आठ मवेशियों और एक बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रेंजर अनिल शाह की अगुवाई में चले इस रेस्क्यू में आखिर में वन विभाग को कामयाबी मिली। कैमरों की मदद से सटीक लोकेशन के बाद वन विभाग टीम ने ओझापुरवा गांव के बाहर एक ऐसा पिंजरा लगाया जिसमें बाहर से पूरी तरह प्राकृतिक घास फूस दिख रही थी। पिंजरे में एक बकरी भी बांधी गई। आखिर वन विभाग की बुने इस जाल में तेंदुआ शिकार देख फंस गया। रेंजर अनिल शाह के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और डब्ल्यूआईटी की टीम की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed