फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

हाथियों का झुंड फिर एक साथ आया, रौंदी फसल

Wed, 16 Oct 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
jungal
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व और किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज (वन्यजीव विहार) में अलग-अलग तीन गुटों में बंटे नेपाल के उत्पाती हाथी सोमवार शाम फिर एक साथ आ गए। इसके बाद उन्होंने बांकेगंज से सटे अर्जुनपुर गांव के निकट पहुंचकर केला, धान और गन्ने की फसल को रौंद डाला। बाद में शोर मचाने, पटाखे दागने और तेज आवाज में बैंड-बाजे बजाकर हाथी भगाए। इससे गुस्साए हाथियों ने पसियापुर आदि गांवों के पास पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया, फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम तक हाथियों के तीन झुंड बने हुए थे। करीब 12 हाथी मैलानी रेंज की खरेहटा बीट में डेरा डाले थे। इसमें पांच हाथियों का एक झुंड शनिवार रात मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट में उत्पात मचाकर अगले दिन सवेरे वापस लौट आया था। दूसरा झुंड किशनपुर सेंक्चुरी में भ्रमण कर रहा था। बीती रात खरेहटा जंगल में प्रवास कर रहे किशनपुर सेंक्चुरी में भ्रमण करने वाले दूसरे झुंड के हाथी खुद भी वहां पहुंच गए, जहां वे एक जगह इकट्ठे हो गए। इसके बाद जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद मंगलवार भोर वापस आकर जटपुरा बीट के कंपार्टमेंट पांच में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

हाथियों की निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेषज्ञों की टीम बुला ली गई है। किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि दिवाली के पहले सभी को भुगतान कर दिया जाएगा। -डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, डीटीआर बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed