फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

अत्याधुनिक वाहनों से लैस हुआ दुधवा का नेशनल पार्क

Wed, 09 Oct 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
jungal
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों की रक्षा करने के साथ ही हिंसक हुए वन्यजीवों को सही रास्ते पर लाने में मदद के लिए पार्क प्रशासन को तीन आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए ए हैं। ये वाहन अत्याधुनिक चीजों से लैस हैं। इनमें शामिल वैन में जानवरों का इलाज किया जा सकेगा। वहीं पेट्रोलिंग के लिए दो तीन जिप्सी दी गई हैं तो ट्रैकुलाइज किए गए जानवरों को ले जाने के लिए दो ट्रैक्टर दिए गए हैं। ये ट्रैक्टर भी पेट्रोलिंग के काम आएंगे।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में कई वन्यजीवों के साथ ही दुर्लभ प्रकार के पक्षी प्रवास करते हैं। पार्क में स्वच्छंद विचरण करते हुए वन्यजीवों को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से सैलानियों की भीड़ लगती है। इसको लेकर पार्क प्रशासन पेट्रोलिंग को लेकर भी सतर्क है। पेट्रोलिंग के दौरान कोई वन्यजीव किसी का शिकार न कर सके। इसके लिए पार्क प्रशासन को आधुनिक वाहनों की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार की तरफ से पार्क प्रशासन को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें तीन जिप्सी पार्क को दी गईं हैं। जिसमें आसानी से वन्यजीवों को लाया व ले जाया सकता है। इसके अलावा पिंजरा आदि लाने व ले जाने के लिए एक रैपिड रिस्पांस वैन दी गई है। इस वैन में डॉक्टरों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि कोई बड़ा वन्यजीव घायल हुआ है तो उसका उपचार वैन में ही हो सके। जाली के केबिन वाले दो ट्रैक्टर भी पार्क प्रशासन को मिले हैं। जिसके जरिए पेट्रोलिंग के दौरान अगर कोई वन्यजीव हमला करता है तो उससे आसानी से बचा जा सकता है। टैंकुलाइज करके ले जाए जाने वाले जानवरों को भी इन ट्रैक्टर से ले जाना आसान होगा। पहले यह पेट्रोलिंग हाथियों से होती थी, लेकिन अब ट्रैक्टरों के माध्यम से जंगल में आसानी से पेट्रोलिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के माध्यम से जंगल में आसानी से गश्त की जा सकेगी। जो वैन पार्क को मिली है, उसमें कई चिकित्सीय सुविधाएं भी हैं। दुधवा पार्क को जो वाहन मिलें हैं, उनसे पेट्रोलिंग करते वक्त पार्क का स्टाफ वन्यजीवों के हमलों से सुरक्षित रहेगा। -अनिल पटेल, कार्यवाहक उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed