फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

रेल पटरी के पास मिला जंगली हाथी का शव

Sun, 29 Sep 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
jungal
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज में खैरटिया के पास शनिवार शाम एक जंगली नर हाथी का शव मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर रेंजर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनका अनुमान है कि यह हाथी ट्रेन से टकराकर घायल होने के बाद किसी तरह खेत तक पहुंच गया और फिर वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उत्तर निघासन रेंज में शनिवार की अपराह्न तीन बजे ग्रामीणों ने रेल लाइन से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर खैरटिया निवासी गोल्डी के खेत में एक जंगली हाथी को मृत अवस्था में देखा। इस हाथी का एक पैर टूटा हुआ है और आंख, कान से खून बह रहा था। मृत पड़े हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। खैरटिया के ग्राम प्रधान परगट सिंह ने इसकी सूचना उत्तरी निघासन के रेंजर दिनेश बड़ोला को दी। रेंजर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक और दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. अनिल पटेल सहित प्रभारी डीडी मनोज सोनकर को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि फसल के बचाव के लिए लगाए गए डीसी करंट युक्त तारों की बाड़ की चपेट में आकर जंगली हाथी भागकर रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचा होगा। संभव है कि वह ट्रेन से टकराकर बुरी तरह घायल हुआ हो और किसी तरह कुछ दूर पहुंचा होगा। वहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट डिवीजन और बफरजोन की सीमा का है। जिस किसान के खेत में जंगली हाथी मृत मिला है, उसने अपना खेत जिला खीरी की सीमा में होना बताया है। फिलहाल दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, कतर्निया घाट के डीएफओ जीपी सिंह समेत सभी वनाधिकारी मौके पर रवाना हो गए। रविवार को शव का पशु चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तरी निघासन रेंज के खैरटिया के पास एक नर जंगली हाथी का शव मिला है। पशु चिकित्सकों के पैनल से मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। -डॉ. अनिल पटेल, डीडी बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed