फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crocodiles entered in house, family had to spend night outside

बरेली: घर में घुसा मगरमच्छ, परिवारवालों को बाहर गुजारनी पड़ी रात

Sat, 21 Sep 2019 05:53 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles entered in house, family had to spend night outside
मगरमच्छ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बरेली के लखीमपुर खीरी के एक घर में मगरमच्छ घुस आया फिर वह घर के अंदर नौ घंटे तक रहा। इन हालातों से मटैहिया गांव का एक परिवार को गुजरना पड़ा। बीती रात जब मगरमच्छ घर में घुसा तो परिवार के लोगों को डर के कारण पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। जब वन विभाग की टीम ने आकर मगरमच्छ पकड़ा तब कहीं परिवार के सदस्य घर के अंदर घुस पाए।

विज्ञापन


मटैहिया गांव में रामजी के घर में रात 12 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। देर रात जब रामजी जागे तो उनकी निगाह मगरमच्छ पर पड़ी। उसने परिवार के लोगों को बताया तो वे चीख पुकार करते हुए घर के बाहर भागे और वहां खड़े हो गए। थोड़ी देर में ही वहां भीड़ लग गई। मगर किसी की हिम्मत घर में घुसने की नहीं पड़ी।
विज्ञापन


देर रात वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग की टीम सुबह पहुंची। इस कारण सुबह तक परिजन घर के बाहर ही खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हुए। सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर नदी में छोड़ा। तब कहीं परिवार वाले घर के अंदर जा पाए। मगरमच्छ के नदी में छोड़ने के बाद भी गांव में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed