Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

टूरिज्म बढ़ने से घट रही बाघों की प्रजनन क्षमता

Tue, 27 Aug 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
jungal
बांकेगंज। टाइगर रिजर्व में टूरिज्म गतिविधियां और इंसानी घुसपैठ बढ़ने से बाघ टेंशन में हैं। उनके स्वभाव में तेजी से बदलाव आ रहा है। यही नहीं इस तनाव की वजह से बाघिनों में प्रजनन क्षमता भी घट रही है। यह बात हाल ही में हुए एक शोध के दौरान सामने आई है। इसको लेकर वन्यजीव प्रेमियों और वन अधिकारियों में गहरी चिंता है।
विज्ञापन

हाल ही में हैदराबाद स्थित केंद्र सरकार के रिसर्च सेंटर सेलुलर और आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमडी) के शोध में यह बात सामने आई कि बाघों के प्राकृतिक वास में इंसानी दखलंदाजी और सैलानियों की आवाजाही से बाघ तनावग्रस्त हो रहे हैं। उनके स्वभाव में बदलाव आ रहा है। इससे उनकी प्रजनन क्षमता भी कम हो रही है। रिसर्च सेंटर ने यह निष्कर्ष मध्य प्रदेश के कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अध्ययन से निकाला है। विशेषज्ञों ने अक्तूबर 2014 से जून 2015 तक इन दोनों टाइगर रिजर्व में बाघों की गतिविधियों और उनके स्वभाव में आ रहे परिवर्तन का गहन अध्ययन किया। इस अध्ययन की रिपोर्ट पिछले महीने प्रकाशित की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुधवा टाइगर रिजर्व में भी कमोबेश यही हालत है। इस वजह से बाघों की ग्रोथ रेट अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

दुधवा में लगातार बढ़ रही है सैलानियों की संख्या
दुधवा टाइगर रिजर्व में भी सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक दुधवा में 29661 भारतीय और 287 विदेशी सैलानी आए हैं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में दुधवा में 22214 भारतीय और 55 विदेशी सैलानी आए थे। इस तरह साल दर साल दुधवा में सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। भले ही इससे सरकार को अधिक राजस्व मिल रहा हो, लेकिन बाघों पर यह भीड़-भाड़ भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में लोगों की बढ़ रही घुसपैठ भी
दुधवा टाइगर रिजर्व में न केवल सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है, बल्कि जंगल के आसपास रहने वाले लोगों की अवैध घुसपैठ भी बढ़ी है। बढ़ती आबादी के दबाव का असर जंगलों पर भी पड़ रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल के आसपास पांच किलोमीटर दायरे में करीब छह सौ गांव बसे हुए हैं। यह किसी न किसी रूप में जंगल पर निर्भर हैं। कभी जलौनी लकड़ी के लिए, कभी जड़ी-बूटियों या धरती के फूल और कटरुआ बीनने के लिए इंसान बाघ की मांद तक पहुंच रहे हैं, जो बाघों को नागवार गुजर रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह बताते हैं कि बाघ हिंसक होने के बावजूद शर्मीला जानवर है। जंगल में इंसानी घुसपैठ की वजह से बाघों का प्रजनन भी प्रभावित हो रहा है।

जंगल में मानवीय हस्तक्षेप और अवैध घुसपैठ से बाघों के स्वभाव में बदलाव आ रहा है। इस पर उच्चस्तरीय शोध भी हो रहे हैं। जंगल में मानवीय हस्तक्षेप कम करने के लिए वन विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। - संजय पाठक फील्ड डाइरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed