फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal crime

जंगली सुअर का शिकार करते दो गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
jungal crime
बांकेगंज। दुुधवा में गश्त करते समय वन कर्मियों की टीम ने जंगली सुअर के दो शिकारी दबोच लिए। जबकि तीन शिकारी मौके से भाग गए। शिकारियों ने बिजली का करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार किया था। करंट लगाने के लिए शिकारियों ने 200 मीटर लंबे तार का इस्तेमाल किया था। तार का एक सिरा जंगल की सीमा पर लगे ट्यूबवेल के बिजली साकेट में लगाया था।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के वन कर्मियों की टीम ग्रंट नंबर तीन बीट में बृहस्पतिवार रात में गश्त कर रही थी। फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, वन रक्षक आकाश खरवार, रामपाल यादव और वॉचरों को कंपार्टमेंट 11 में जंगल से सटे खेत में बिजली का तार दिखाई पड़ा। बिजली का तार को देखते ही टीम के सदस्य आगे बढ़े तो कुछ दूरी पर तार के पास मृत जंगली सुअर दिखा। रात के अंधेरे में सुअर कुछ लोग उठाने का प्रयास कर रहे थे। वन कर्मियों ने इनको ललकारा तो वह भाग खड़े हुए। वन कर्मियों ने दौड़ाकर दो शिकारियों को पकड़ लिया। तीन शिकारी भागने में सफल रहे। पकड़े गए शिकारियों ने अपना नाम अर्जुन और मुकेश निवासी पहाड़नगर बताया गया। फरार हुए दो शिकारी अशोक और पंकज भी इसी गांव के हैं। शिकारियों ने कबूला कि उन्होंने करंटयुक्त बिजली का तार सेठ चुन्नीलाल फार्म निवासी दिलबाग सिंह के जंगल से सटे खेत में लगे ट्यूबवेल के साकेट से लगाया था। वन कर्मियों ने जंगली सुअर का शव और बिजली का तार बरामद कर लिया। जंगली सुअर के शव का बांकेगंज पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में उसे जमीन में गाड़ दिया गया। वन विभाग ने दोनों शिकारियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिजली करंट से शिकार का नया तरीका
दुधवा टाइगर रिजर्व में शिकारियों ने दुलर्भ प्राणियों का शिकार करने का नया तरीका खोज निकाला है। जंगल से सटे खेतों में सुअर, हिरन, चीतल, बाघ, तेंदुआ आते-जाते रहते हैं। खेतों में इनका शिकार करना बहुत आसान है। जंगल में सख्ती होने पर शिकारी ट्यूबवेल से करंट प्रवाहित तार लगा देते हैं। तारों के संपर्क में आने से जानवरों की करंट लगने से मौत हो जाती है। घात लगाए बैठे शिकारी उनको तुरंत गायब कर देते हैं। वन विभाग को इसकी भनक नहीं लग पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट में बिजली करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार करते दो शिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। तीन फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। जंगली सुअर का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया गया है। शिकारियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में जेल भेजा गया।
- दिलीप श्रीवास्तव, उपप्रभागीय वनाधिकारी, डीटीआर, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed