फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of the doctor's closed house

डॉक्टर के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of the doctor's closed house
उदयपुर महेवा के रमनखंड में चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी।
शहर से सटे गांव उदयपुर महेवा के रमन खंड में हुई वारदात
विज्ञापन

डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
लखीमपुर खीरी। शहर में गोला रोड स्थित गांव उदयपुर महेवा की रमन खंड कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख के जेवरात समेत 90 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी व उनकी पत्नी मोहल्ला शिवकॉलोनी स्थित ससुराल गए थे। शनिवार की सुबह गृहस्वामी के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मौके की छानबीन की है।
मूल रूप से थाना निघासन के गांव कुशहा निवासी डॉ. सर्वेश कुमार चौधरी गोला रोड स्थित एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। वह इसी रोड पर स्थित गांव उदयपुर महेवा के रमन खंड में अशोक कुमार शुक्ला के मकान में पत्नी नेहा सहित किराए पर रहते हैं। डॉ. एसके चौधरी की शिवकॉलोनी मोहल्ले में ससुराल हैं, जहां कुत्ता बीमार होने की जानकारी मिलने पर वह पत्नी सहित शुक्रवार की रात आठ बजे मकान बंद करके ससुराल चले गए थे। रात भर डॉक्टर व उनकी पत्नी ससुराल में ही रहे और इधर रात में किसी समय चोरों ने बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर प्रवेश किया। मुख्य द्वार का ताला तोड़ा, फिर दूसरे गेट का ताला न टूटने पर बेलन ही तोड़ डाली। बेडरूम में दाखिल होने के बाद चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 20 लाख कीमत के जेवरात व 90 हजार रुपये बटोरकर ले गए गए। गृहस्वामी डॉ. एसके चौधरी पत्नी नेहा समेत शनिवार की सुबह लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में घुसने पर सारा सामान बिखरा मिला। डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि चोरों ने घर में बीड़ी भी पी थी, जिसके टोटे पड़े मिले हैं। चोरों ने डायमंड हार समेत कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरी का खुलासा करने के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन


कस्ता में सराफा की दुकान से हजारों के जेवरात चोरी
मितौली। थाना क्षेत्र के कस्ता में ज्वैलर्स की दुकान से चोर शटर तोड़कर चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये चुरा ले गए।
लालपुर महोली सीतापुर निवासी शिवकुमार वर्मा शनिवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान बंद कर अपने बेटे दिनेश के साथ लालपुर चले गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि दुकान का शटर उठा हुआ है। जानकारी होने पर दिनेश और शिवकुमार दोनों दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शोपीस मे रखे जेवरात और रैक में रखे पांच हजार रुपये चोर ले गए हैं। दिनेश ने बताया कि चोरों ने लगभग तीन सौ ग्राम चांदी और नकदी पार कर दी। दिनेश ने डायल 112 पर काल कर सूचना देने के साथ मितौली थाना पर प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर पहुंचे एसओ मितौली सुनीत कुमार ने मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed