{"_id":"6165d7388ebc3e29920d0d8c","slug":"jangal-lakhimpur-news-bly4627148149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों पर चारा लेने गए ग्रामीणों को दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों पर चारा लेने गए ग्रामीणों को दिखा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के बोझवा गांव से नदी पार बरुआ कलां के खेतों में दो दिनों से बाघ दिखने से ग्रामीण टेंशन में हैं। मंगलवार को खेतों में चारा लेने गए ग्रामीणों को बाघ दिखा तो भगदड़ मच गई। हालांकि इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी गई है।
बोझवा गांव निवासी रामलखन ने बताया कि वह अन्य ग्रामीणों के साथ ठोकर नंबर जीरो को नाव से पार करके उस तरफ खेतों में चारा लेने गए थे। वहां आहट सुनकर वह फसल के बीच से बाहर निकले तो सामने बाघ खड़ा नजर आया। उनके शोर मचाने पर बाघ दूसरे खेतों में चला गया। वह दौड़कर गांव पहुंचे और बाघ होने की जानकारी अन्य लोगों को दी। ग्रामीण मनोहर, मनोज कुमार, कपिल, नीलम आदि ने बताया कि बाढ़ आने पर कई खेत शारदा नदी में समा गए हैं। इससे ठोकर नंबर जीरो के पास से होकर शारदा नदी बहने लगी है। लोग शारदा पार करके चारा लेने जाते हैं। बाघ दिखने के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से कतराने लगे हैं। मटैहिया गांव में ग्रामीणों ने एनाउंस करके खेतों में बाघ होने की जानकारी दूसरे ग्रामीणों को दी। साथ ही खेतों पर जाने से मना किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को अभी तक सूचना नहीं दी गई है।