फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jam every 20 minutes... Sir's attention remained on the phone.

Lakhimpur Kheri News: हर 20 मिनट पर जाम... साहब का फोन में रहा ध्यान

Mon, 23 Oct 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jam every 20 minutes... Sir's attention remained on the phone.
एलआरपी चौराहे पर दोपहर एक बजे जाम की ​​स्थिति
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहे पर दोपहर 1.10 बजे जाम लगा था। हार्न और शोर-शराबे की आवाजें गूंज रही थीं। वाहन चालक और राहगीर परेशान थे, लेकिन यातायात पुलिसकर्मी पेड़ के नीचे बैठकर फोन पर बातें करने में मशगूल थे। चौराहे की बिगड़ती यातायात व्यवस्था की उन्हें कोई परवाह नहीं थी। चौराहे पर हर 20 मिनट में जाम की स्थिति बनती रही और जिम्मेदार बेखबर रहे।
विज्ञापन

एलआरपी चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण हो रहा है। काम का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। वाहनों को साइड सड़क से निकाला जा रहा है। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद वाहन चालकों और आमजन को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। रविवार की दोपहर एक से दो बजे के बीच पांच से अधिक बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

हालांकि, जाम की समस्या 10 मिनट में समाप्त हो गई, लेकिन लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी मोबाइल चलाने में व्यस्त दिखे। यातायात निरीक्षक ने बताया कि मैं अवकाश पर हूं। फिर भी ड्यूटी में लापरवाही के बारे में जानकारी करता हूं। हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार बिगड़ी यातायात व्यवस्थादोपहर 1.10 बजे जब चौराहे पर जाम की स्थिति थी। उस समय यातायात पुलिसकर्मी शहर को जाने वाली सड़क के किनारे पेड़ की छांव में बैठकर फोन पर बातें करते दिखे। फोन पर बात करने का सिलसिला काफी देर तक चला। इस दौरान चौराहे की यातायात व्यवस्था कई बार बिगड़ी। होमगार्ड और पीआरडी जवान भी बातों में मशगूल नजर आए।


राजापुर चौराहे पर भी बेतरतीब खड़े नजर आए वाहन
दोपहर में राजापुर चौराहे की यातायात व्यवस्था भी लड़खड़ाई। सवारी वाहन और ई-रिक्शा सड़क पर बेतरतीब खड़े नजर आए। वाहनों की मनमाने तरीके से आवाजाही भी दिखी। चालक अपनी सुविधा अनुसार वाहन को सड़क पर दौड़ाते रहे। यातायात पुलिसकर्मी भी मशक्कत करते दिखे। कई वाहनों का चालान भी किया।

एलआरपी चौराहे पर दोपहर एक बजे जाम की स्थिति

एलआरपी चौराहे पर दोपहर एक बजे जाम की स्थिति

एलआरपी चौराहे पर दोपहर एक बजे जाम की स्थिति

एलआरपी चौराहे पर दोपहर एक बजे जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed