फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jaiswal society celebrated the anniversary Shstrarjun

जायसवाल समाज ने मनाया सहस्त्रार्जुन जयंती समारोह

Thu, 19 Nov 2015 06:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Nov 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
Jaiswal society celebrated the anniversary Shstrarjun
जायसवाल समाज ने भगवान सहस्त्रार्जुन जयंती धूमधाम से मनाई। इसमें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि कपिल जायसवाल, रेखा जायसवाल, अशोक गुप्ता, रोहित जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जायसवाल ने की। कार्यक्रम में समाज के बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सुमित जायसवाल को युवा जायसवाल समाज का जिला प्रभारी मनोनीत किया। उनका माल्यार्पण करने के साथ समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दशहरा मेला में श्रवण कुमार पुरस्कार से सम्मानित अमित गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मनोज जायसवाल ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के लिए समाज के लोगों से सहयोग मांगा। बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोगों ने सहयोग धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैजनाथ जायसवाल, देशराज, प्रशांत, मनोज, अमरदीप, रमाकांत, अनिल, अनिरुद्ध, आशीष, ओम प्रकाश, अवध किशोर, सर्वेश नवीन, राजेश, रेनू, रश्मि, अनिता, डॉ. राम चंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
उधर हैहय वंशीय कसेरा, ठठेरा, ताम्रकर समाज ने अपने  पूर्वज सहस्त्रार्जुन जयंती दुर्गे मंदिर ओयल में मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार कसेरा, विशिष्ट अतिथि सुनील कसेरा मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार कसेरा ने कहा कि कसेरा समाज को आज तक राजनीतिक लाभ नहीं मिला। आज वक्त आ गया है कि हमारे समाज के लोग एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत करें।

मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि समाज के एकजुट होने की आवश्यकता है तभी समाज उन्नति कर सकेगा। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश, राधेश्याम, वीरेंद्र कुमार, नीरज ने कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed