फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jailor 's family The hunger strike continues

दरोगा के घरवालों का अनशन जारी

Thu, 15 Oct 2015 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jailor 's family The hunger strike continues
सीबीआई जांच की मांग को लेेकर शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के परिवार वालों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान शहीद दरोगा के परिवार वालों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि दरोगा हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने से आहत दरोगा के परिवार तथा गांव के लोगों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार के साथ बुधवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। गांव वालों का यह अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां दरोगा के परिवार वालों ने सीबीआई जांच, दरोगा के एक भाई तथा पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार के लिए 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की। बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति सहित कई संगठनों ने अनशन स्थल पर जाकर परिवार वालों को साथ रहकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। अनशन में मृतक दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य तथा ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने दिया समर्थन
लखीमपुर खीरी।
दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुरू किए गए उनके परिवार के आंदोलन को भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने समर्थन दिया है। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव ने बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचकर यह घोषण की। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक तथा यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने धरना स्थल पर कहा कि दरोगा मनोज मिश्रा के असली हत्यारों को जेल पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति संकल्पबद्ध है। इसके लिए सड़क से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed