{"_id":"b9b68ea1b71f2dbf9208a017a43ef861","slug":"jail-me-mangal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में सुनाई देगी ढोलक की थाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार में सुनाई देगी ढोलक की थाप
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह महीने से निरुद्ध महिला ने ‘नन्हे’ को जन्म देकर जिला कारागार में
विज्ञापन
खुशियां बिखेर दी हैं। अधिकारी, कैदी/बंदी बच्चे की किलकारी सुनने का
बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कारागार में जच्चा और बच्चा के स्वागत की
तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जेल अधिकारियों के मुताबिक फरधान क्षेत्र के गांव अटौहापुरवा निवासी रामसागर की पत्नी चंद्रकली (30) को मंगलवार की रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक घंटे बाद चंद्रकली ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। रात में ही कारागार के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सूचना दी गई और देखभाल के लिए एक गार्ड को तैनात किया गया। अभी चंद्रकली अपने नवजात शिशु के साथ महिला अस्पताल में ही है लेकिन उसे पुत्र होने की जानकारी पूरे कारागार के बंदियों को मिल गई है।
पति की हत्या कर शव गायब करने का है आरोप
महिला बंदी चंद्रकली पर 30 जून, 2014 को अपने पति रामसागर की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगा था, जिसके बाद फरधान पुलिस ने तीन माह की गर्भवती चंद्रकली पर मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। तब से वह जिला कारागार में निरुद्ध है।
जेल अधीक्षक एचआर दोहरे ने बताया कि महिला बंदी चंद्रकली और उसके बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बच्चे के कारागार आने पर जन्म के समय के सभी संस्कार करवाए जाएंगे। ढोलक बजेगी और मिठाई भी बांटी जाएगी। इसके लिए व्यवस्था करवाई जा रही है।