फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jail for both the accused in Puttulal murder case

पुत्तूलाल हत्याकांड में दोनों नामजदों को जेल

Mon, 29 Aug 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jail for both the accused in Puttulal murder case
पसगवां। बरवर के पुत्तूलाल हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार कोग बरबर टाउन के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी 52 वर्षीय पुत्तूलाल पुत्र हीरालाल सुबह 10 बजे तीन किलोमीटर दूर दिलावरनगर जंगल में लकड़ी बीनने हंसिया और साइकिल लेकर गया था। उसकी पत्नी सोमवती को एक बजे पति की बेरहमी से हत्या किए जाने की सूचना मिली। मृतक की गर्दन, हाथ और पैरों पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। रस्सी से बांधकर घसीटा गया था और सिर उलटा करके गोसदन के निकट एक ट्यूबवेल के हौज में डाल दिया गया था। पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि नल का पानी पीने को एक दिन पहले दोनों पक्षों से झगड़ा हुआ था। मृतक की पत्नी सोमवती की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा बरबर के मोहल्ला रोशननगर निवासी कुबेर और अनिल कुमार के विरुद्ध हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed