फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jai Shri Ram and was coined by Jaykaron city of bajrangbali

जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर

Thu, 02 Apr 2015 08:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 02 Apr 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram and was coined by Jaykaron city of bajrangbali
हनुमान जयंती पर चार अप्रैल को निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने शहर में विशाल जनजागरण यात्रा निकाली। महावीर हनुमान, बजरंग बली और जयश्रीराम का जयघोष करते हुए हजारों बाइक सवार इस यात्रा में शामिल हुए और पूरे शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुभाष पार्क से निकली। यात्रा में शामिल मोटरसाइकिलों पर हनुमान जी के  चित्रांकित केसरिया ध्वज लगे हुए थे। इसके साथ बाइक के पीछे बैठे लोग बड़े-बड़े झंडे लेकर बजरंग बली का जयघोष कर रहे थे। रैली में सबसे आगे हनुमान रूप धरे एक श्रद्धालु घोड़े पर सवार होकर आगे-आगे चल रहा था।
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा शहर के संकटादेवी रोड, मेनरोड, अस्पताल रोड, मेला रोड, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहा समेत शहर की सभी प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी और लोगों को हनुमान जयंती के मौके पर चार अप्रैल को निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।  जनजागरण यात्रा का नेतृत्व संयोजक संजय गुप्ता, प्रतीक खन्ना, नीरज अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोरणद्वारों और हनुमान जी के चित्रों से सजा शहर
हनुमान जयंती के मौके पर चार अप्रैल को सुभाष पार्क से गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर तक निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा के लिए शहर को भव्य तोरणद्वारों और हनुमान जी के चित्रों से सजाया गया है। प्रमुख मार्गाें को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है।

विराट कीर्तनमयी पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी
यात्रा के संयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती के मौके पर निकलने वाली विराट कीर्तनमयी पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सीओ सिटी और कोतवाल ने यात्रा के आयोजकों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई। बताया कि यात्रा के बाद पदयात्रियों को गुलरीपुरवा से वापस लखीमपुर लाने के लिए 40 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed