{"_id":"614396458ebc3e7cfe0ef457","slug":"it-rained-from-morning-till-evening-lakhimpur-news-bly4597765155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक होती रही रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक होती रही रिमझिम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने की जारी की चेतावनी
लखीमपुर खीरी। बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर जनपद में भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक बारिश की झड़ी लगी रही और इस दौरान कई बार तेज हवाएं भी चलीं। दिन भर में करीब 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है और इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बारिश का सिलसिला कभी तेज तो कभी धीमा होता रहा, जिससे दिन भर लोग घरों में कैद रहे। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। इससे बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखा। लगातार बारिश होने से बाजार समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई तो वहीं बिजली भी आती-जाती रही। तेज हवा से गन्ने की फसल गिर गई। वहीं धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बने बादलों का असर शुक्रवार को भी रहेगा। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
तेज हवा के साथ हुई बारिश में गिरी गन्ना फसल
पसगवां/बरबर। तेज हवा के चलने से गन्ना व धान की फसल गिर गई है। अभी कुछ दिन पूर्व ही किसानों ने गन्ना बधाने में काफी पैसा खर्च किया, लेकिन गन्ना फिर भी गिर गया। इससे किसानों का नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल को चूहों से खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
मोहम्मदी। बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। फसलों के लिए अमृत वर्षा हुई है। खुशी से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान-गन्ना की फसलें लहराने लगेंगी।
बिजुआ। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। धान की फसल में फूल आ रहा है, जो बूंदों के पड़ने से खराब हो सकता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़-कटान की संभावना बढ़ गई है।
पलियाकलां। बृहस्पतिवार की सुबह से हो रही बारिश में शहर के निचले कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश के साथ चलने वाली तेज हवाओं के साथ कई किसानों की गन्ने की फसल भी गिर गई। मटैहिया गांव निवासी सुखदेव सिंह, बोझवा के रामविलास, संतोष कुमार, अर्जुन, इंदरजीत, भगवानदीन समेत कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल गिर गई, जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है। संवाद
बारिश से कच्ची दीवार ढही, भैंस की मौत
बांकेगंज। गुलाब नगर निवासी सिराज खां गांव में कच्ची दीवार के ऊपर टिन डालकर बनाए गए घर में भैंस पालकर और मजदूरी करके गुजर बसर करता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे हो रही बारिश से अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां बंधी पालतू भैंस की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। पीड़ित सिराज ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल भूपेंद्र सिंह समेत पशु चिकित्सालय को दी। पशु चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र, फार्मासिस्ट संतराम राना ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम किया। संवाद