फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Issues related to inflation and unemployment along with development

Lakhimpur Kheri News: विकास के साथ महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से बनी बात

Wed, 05 Jun 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Issues related to inflation and unemployment along with development
लखीमपुर खीरी। जाति-धर्म के नाम पर लड़े गए लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और विकास की बात ने गठबंधन की आस पूरी कर दी। खीरी और धौरहरा सीट पर सपा ने जीत हासिल की। दोनों सीटों के चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी हावी रहे। जाति-धर्म का दांव कारगर साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन

खीरी-धौरहरा लोकसभा सीट का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा। सर्वे एजेंसियों और राजनीतिक विश्लेषकों के दावे गलत साबित हुए। जातीय समीकरण की गणना भी काम नहीं आई। चुनावी गुणा-भाग में मतदाताओं ने सारे समीकरण फेल कर दिए। चुनाव प्रचार के समय राजनीतिक मंचों से किया गया प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों के संबोधन में जाति-धर्म का मुद्दा हावी रहा, जबकि जनता ने इसे नकार दिया। यह मुद्दा कुछ प्रतिशत ही काम कर सका। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे ज्यादा कारगर साबित हुए। संवाद
विज्ञापन

--------
प्रभावी रहा किसान और नौजवान का फैक्टर
लोकसभा चुनाव में किसान और नौजवान का फैक्टर ज्यादा प्रभावी रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर और कस्ता की चुनावी सभा से इन दोनों वर्गों को अपने पाले में करने का प्रयास किया था। बेरोजगारी की बात कर नौजवानों को अपने पक्ष में किया। किसानों की आय दोगुनी करने का जिक्र भी किया था। लड़खड़ाती स्वास्थ्य सेवाओं का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हार के कारणों में गिनी जा रही आपसी खींचतान
खीरी सीट पर भाजपा की हार की कारणों में आपसी कलह पर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेताओं का बयान भी आना शुरू हो गया है। भाजपा की महिला नेता ने वायरल वीडियो में भी इस बात का जिक्र किया। पार्टी के नेताओं पर आरोप भी लगाया है। धौरहरा सीट पर भी इसी तरह की चर्चा तेज हो गई है।
----
लोकसभा चुनाव में हावी रहे यह मुद्दे
बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन की बदहाल व्यवस्था, छुट्टा गोवंश, बाढ़ की समस्या, खराब सड़कें, किसानों की समस्याएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed