फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irrigation Minister inspects flood affected area

सिंचाई मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Fri, 28 May 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister inspects flood affected area
बाढ़ कटान रोकनो की ग्रामीणों को जानकारी देते डॉ. महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बाढ़ नियंत्रण के कार्यों पर जताया संतोष

विज्ञापन
गुलरिया। प्रदेश सरकार के जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई और नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शारदा नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अब तक किए गए कार्यों पर संतोष जताया।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे गुलरिया चीनी मिल में भोजन करने के बाद 4 बजकर 30 मिनट पर मंत्री का काफिला सूरजपुर के लिए रवाना हुआ। पांच बजे मंत्री शारदा नदी के किनारे पहुंचे, जहां पर कुछ दिन पहले आई बाढ़ में जेसीबी तथा पोकलेन मशीन डूब गई थी। जलस्तर कम होने से एक मशीन दिखाई देने लगी है, वहां पर मंत्री जी ने मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उसके बाद स्टीमर से शारदा नदी के अंदर हो रहे कार्यों को देखने के लिए रवाना हो गए, जहां पर काम चल रहा है वह जगह शारदा नदी के अंदर लगभग दो किलोमीटर दूर है। यहां से पानी के बहाव की विपरीत दिशा में जाना पड़ता है। वहां से लौटकर मंत्री ने बांध पर खड़े होकर कहा कि स्थलीय निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जियोटैग तथा परक्युपाइन का काम तेजी से चल रहा है और बरसात शुरू होने तक यह काम पूरा हो जाएगा। इससे सूरजपुर, जंगल नंबर सात, ढकिया, बझेड़ा, कुंअरपुर, प्रतापटांडा, जगन्नाथ टांडा, नया देशराज टांडा, राऊटांडा आदि गांवों के लोगों को अब बाढ़ का कहर नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी ने भी लोगों की समस्याएं बताईं। साथ ही सरकार के कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल, सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

सिंचाई मंत्री के आने तक होता रहा काम

सिंचाई मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के आगमन तक नदी के किनारे जेसीबी से जमीन समतल कर रास्ता बनाया गया। योजना का बोर्ड उनके आने के समय लगाया गया। खास बात यह रही कि जिले का कोई भी विधायक मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed