{"_id":"5f6e33dd8ebc3e9bb350ad99","slug":"investigation-of-constable-s-facebook-post-lakhimpur-news-bly421124118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के फेसबुक पर पोस्ट डालने के मामले की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के फेसबुक पर पोस्ट डालने के मामले की जांच होगी
विज्ञापन
Investigation of constable's facebook post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अवकाश न मिलने पर फेसबुक पर सिपाही भूपकिशोर अवस्थी द्वारा की गई पोस्ट के मामले में एएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक को सौंपी है।
सदर विधायक के गनर भूपकिशोर अवस्थी ने बुधवार को जय श्रीराम नाम की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उसने लिखा था कि विभाग में छुट्टी भी नहीं मिल रही है क्या करें। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मन करता है अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली मार लूं या फांसी लगा लूं। अब तो बस यही मन कर रहा है। इस पोस्ट को मुकेश कश्यप नाम के शख्स ने यूपी पुलिस को ट्विीट किया था। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में सिपाही को 10 दिन का अवकाश दे दिया गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक को सौंपी गई है।