{"_id":"615c547d8ebc3e624f62d88e","slug":"internet-restored-in-lakhimpur-district-after-suspension-of-approx-48-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: करीब 46 घंटे तक बाधित रहने के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: करीब 46 घंटे तक बाधित रहने के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल
Tue, 05 Oct 2021 11:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:59 PM IST
सार
तिकुनिया में हिंसा और आगजनी में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं, जिससे भड़काऊ बयानबाजी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के बाद रविवार की रात साढ़े आठ बजे बंद की गई इंटरनेट सेवा 46 घंटे बाद मंगलवार की शाम छह बजे बहाल कर दी गई। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं सूचनाओं का आदान-प्रदान होने के साथ ही सरकारी सेवाएं सुचारु हो सकेंगी।
विज्ञापन
तिकुनिया में हिंसा और आगजनी में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं, जिससे भड़काऊ बयानबाजी पर अंकुश लगाया जा सके। जनपद के इतिहास में पहली बार इतने समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित की गई थी, जिससे सोमवार को लोगों को भारी परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में इंटरनेट सेवा बाधित होने से कामकाज ठप रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को भी दिन भर सेवाएं ठप रहने से लोग काफी परेशान नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद रहने से भी लोग तिकुनिया कांड की अपडेट पाने से वंचित रहे। मंगलवार की शाम छह बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से एक बार फिर से कामकाज पटरी पर लौटेगा और सूचनाओं के आदान प्रदान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को टेनी का विरोध करने पहुंचे थे किसान
तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य का एक कार्यक्रम था, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भी पहुंच रहे थे। उनके काफिले के तिकुनिया जाने की जानकारी मिलते ही किसान मार्ग जाम करने पहुंच गए। रास्ते पर ही किसानों ने अजय मिश्र के काफिले को काले झंडे दिखाना शुरू किया और उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें दो किसानों की मौत हुई।
दोपहर दो से चार बजे के बीच भड़की हिंसा
इसके बाद गाड़ी पलटने से दो और किसानों की जान चली गई। यानी घटना में कुल चार किसान मारे गए। इसके बाद गुस्साए किसानों ने कथित तौर पर आशीष की गाड़ी पर हमला कर दिया और उसके ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला। उग्र किसानों की भीड़ ने बाद में गाड़ी में आग लगा दी। घटना में कुल आठ लोगों की जान चली गई। घटना के बाद हालात और न बिगड़ें, इसके लिए इलाके में इटंरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।