फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Interlocking check found irregularities, notice to the head and four secretaries

Lakhimpur Kheri News: इंटरलॉकिंग जांच में गड़बड़ी मिली, प्रधान और चार सचिवों को नोटिस

Wed, 20 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Interlocking check found irregularities, notice to the head and four secretaries
लखीमपुर खीरी। इंटरलॉकिंग निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम प्रधान और चार सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत भरिगवां की शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी और सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने जांच की। जांच में भरिगवां ग्राम पंचायत के मजरा नौवाखेड़ा में आसाम रोड किनारे रामचंद्र के घर तक कराए गए इंटरलॉकिंग निर्माण में गड़बड़ी मिली। निरीक्षण के दौरान माप पुस्तिका में दर्ज लंबाई के अनुसार चुनाई नहीं पाई गई।
विज्ञापन

नौवाखेड़ा में ही रूपेश के मकान के पास इंटरलॉकिंग ईंट निकालकर परीक्षण किया गया, जिसमें इंटरलॉक के नीचे निर्धारित मात्रा में गिट्टी और अन्य सामग्री नहीं मिली। पकरिया में पतराखन की जगह से ओमवीर के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण निर्धारित स्थल के बजाय दूसरी जगह कराया जाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में रिबोर कराए गए कई हैंडपंप भी अक्रियाशील मिले, जबकि स्ट्रीट लाइटें भी खराब पाई गईं।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि जांच आख्या मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर भरिगवां के प्रधान डालचंद को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तत्कालीन सचिव भास्कर राय, तत्कालीन सचिव प्रमोद कुमार (वर्तमान में एडीओ मितौली), तत्कालीन सचिव अभिषेक प्रताप और मौजूदा सचिव योगेश वर्मा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed