{"_id":"6276bdbef837dc3f9235de8d","slug":"inter-student-strangled-his-elder-brother-to-death-with-a-tie-lakhimpur-news-bly484064049","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र ने बड़े भाई को टाई से गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र ने बड़े भाई को टाई से गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी : पूरन। (फाइल फोटो)
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर में दुर्बल आश्रम के निकट रहने वाले इंटर के छात्र ने शनिवार सुबह टाई से गला घोंटकर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के पीछे मां को मिलने वाली पेंशन के रुपयों का विवाद बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया।
फत्तेपुर निवासी 22 वर्षीय पूरन के पिता सुनील कुमार की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह सरकारी शिक्षक थे। उनकी पत्नी श्यामकली को मृतक आश्रित कोटे से शहर के गांधी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति मिली थी। इस वक्त श्यामकली को वेतन के साथ ही पेंशन भी मिल रही है।
परिवार में दो लड़के पूरन, प्रबल (19) और एक लड़की है। पूरन देहरादून में नौकरी करता है और तीन दिन पहले ही घर आया था। वहीं, प्रबल एक स्कूल में इंटर का छात्र है। सीओ सिटी ने बताया कि पिता की मौत के बाद दोनों लड़के गलत संगत में पड़कर शराब पीने के आदी हो गए। मां को मिलने वाली पेंशन को लेकर दोनों भाइयों में आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को भी दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद छोटा भाई प्रबल छत पर सोने चला गया। जबकि बड़ा भाई पूरन कमरे में लेट गया। सुबह करीब चार बजे प्रबल छत से नीचे आया और यूनिफॉर्म की टाई से पूरन का गला घोंट दिया। इससे पूरन मरणासन्न हालत में पहुंच गया। जब परिजन को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल में इलाज के दौरान पूरन ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। इस दौरान आरोपी प्रबल घर से भाग गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां श्यामकली की सूचना के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी भाई को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
मृतक और उसका छोटा भाई शराबी प्रवृत्ति के थे। मां को मिलने वाली 18 हजार रुपये पेंशन को लेकर विवाद होता था। दोनों भाई के बीच पैसे के बंटवारे को झगड़ा हुआ था। इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- संदीप सिंह, सीओ सिटी