{"_id":"696a758f15e08ab51c032c9d","slug":"information-system-should-be-made-stronger-anil-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166045-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए : अनिल
Fri, 16 Jan 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा का पिलर देखते एसएसबी के उप महानिरीक्षक। स्रोत: एसएसबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी सुमेर नगर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा पर किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोकने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने जवानों के बैरक, कार्यालय, शस्त्रागार और संचार उपकरणों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। जवानों के साथ संवाद में उनका उत्साहवर्धन करते हुए कड़े अनुशासन और पूरी सतर्कता के साथ सीमा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। डीआईजी ने विशेष रूप से स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी भी उनके साथ रहे। संवाद